आपने लोगों को कहते सुना होगा कि आईएएस की परीक्षा पास करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। लिखित परीक्षा में तो एक बार पास हो सकते हैं, लेकिन इसके इंटरव्यू में पूछे गए सवालों का जवाब अच्छे-अच्छों के पास नहीं होता। कई बार सवाल होते ही इतने ट्रिकी हैं।
आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल खोजकर लाए है, जिन्हें सुनकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। क्या आप ऐसे सवालों का जवाब देने चाहेंगे?
सवाल: आप सिर्फ 2 का प्रयोग करते हुए 23 को कैसे लिख सकते हैं?
जवाब: 22+2/2
सवाल: औरत का वह कौन सा रूप है जो सब देखते हैं सिवाय उसके पति के?
जवाब: विधवा का रूप
सवाल: वह क्या हैं, जो वर्ष और शनिवार में एक बार ही आता है?
जवाब: वर्ष और शनिवार में हिन्दी का अक्षर ‘व’ ही एक बार आता है?

सवाल: सोने की उस वस्तु का नाम बताइए, जो सुनार की दुकान में नहीं मिलती?
जवाब: चारपाई, चारपाई सोने के लिए होती है, मगर सुनार की दुकान में नहीं मिलती।
सवाल: एक मेज पर, प्लेट में दो सेब हैं, उसे खाने वाले 3 आदमी है, तो कैसे खाएंगे
जवाब: एक मेज पर, प्लेट में दो सेब हैं, मतलब तीन सेब हैं। तीनों आदमी एक-एक खा लेंगे।
सवाल: 3 लगातार दिनों के नाम बोल सकते हैं, पर बुधवार, शुक्रवार, रविवार नहीं आना चाहिए?
जवाब: यस्टरडे, टुडे और टुमारो
सवाल: यदि 2 एक कंपनी है और 3 भीड़ है, तो 4 और 5 क्या होंगे?
जवाब: 4 और 5 हमेशा 9 होते हैं।
सवाल: मोर एक चिड़िया है जो अंडे नहीं देता, तो मोर के बच्चे कैसे जन्म लेते हैं?
जवाब: मादा मोर अंडे देती है, नर मोर नहीं
सवाल: डिस्ट्रिक्ट गजेटियर क्या होता है?
जवाब: अंग्रेजों के जमाने में इसे हर साल बनाया जाता था, इसमें जिले भर के रिकॉर्ड रखे जाते थे।
सवाल: रोबोटिक्स का भविष्य क्या है? क्या वो समय भी आएगा जब इंसानों की जगह रोबोट ले लेंगे?
जवाब: रोबोटिक्स और आदमी को सोच इमोशनल अलग करती हैं। इंसान ने रोबोट बनाए हैं। रोबोट में इमोशन और चेतना अभी नहीं आई है और आना भी मुश्किल है। इंसानों की जगह लेना रोबोट के लिए मुश्किल है।
सवाल: कौन सा हॉस्पिटल वायसराय की पत्नी के नाम पर है?
जवाब: यह हॉस्पिटल मध्यभारत के वायसराय की पत्नी एल्गिन के नाम से बनाया गया था। अब यह रानी दुर्गावती अस्पताल के नाम से जाना जाता है। जबलपुर का यह पहला हॉस्पिटल है।
सवाल: वह कौन सा जानवर है जो घायल होने पर इंसानों की तरह रोता है?
जवाब: भालू।
सवाल: सूर्य की किरण में कितने रंग होते हैं?
जवाब: 7 रंग। (बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल)
सवाल: अगर एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है तो प्रपोज करना क्या अपराध की श्रेणी में आएगा?
जवाब: नही सर। आईपीसी के किसी भी सेक्शन में प्रपोज करने को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
सवाल: अकबर के नौ रत्नों के नाम बताइए?
जवाब-: 1. राजा बीरबल, 2. मियां तानसेन, 3. अबुल फजल, 4. राजा मान सिंह, 5. राजा टोडर मल, 6 मुल्ला दो प्याजा, 7 फकीर अज़ुद्दीन, 8 अब्दुल रहीम खान-ए-खाना, 9 फकीर अजियोद्दीन।
सवाल: मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होने से थकावट आती है ?
जवाब: लैक्टिक अम्ल।
सवाल: वकील काले रंग का कोट ही क्यों पहनते है?
जवाब: काला कोट अनुशासन और आत्मविश्वास दर्शाता है।
सवाल: अगर कोई लड़का आपके साथ ऑफिस में सेल्फी लेना चाहे तो आप क्या करोगी?
जवाब: महिला उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें यह ट्रेनिंग में बताया जाएगा की विभिन्न परिस्थितियों में कैसे बर्ताव करना है।